Salman-Shahrukh can be seen together on screen, Salman hints Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक साथ परदे पर नजर आ सकते हैं सलमान-शाहरुख, सलमान ने दिया संकेत

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 दिसम्बर 2021 11:09 AM (IST)
एक साथ परदे पर नजर आ सकते हैं सलमान-शाहरुख, सलमान ने दिया संकेत
सलमान खान ने कहा है कि ऐसी सम्भावना है कि वह और उनके करीबी दोस्त शाहरुख खान एक साथ एक फिल्म में नजर आएं। दोनों कलाकार, उनकी आगामी फिल्मों टाइगर-3 और पठान में पहले की भूमिकाओं से आगे के किरदार निभाते नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स की टाइगर-3 जासूसी एक्शन थ्रिलर फ्रैंचाइजी का अगला संस्करण है, जिसमें सलमान और कैटरीना कैफ एजेंट टाइगर और जोया के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाते दिखेंगे। इस फिल्म में पहली बार इमरान हाशमी खलनायक के रूप में सलमान खान का मुकाबला करेंगे। यशराज शाहरुख अभिनीत एक्शन फिल्म पठान का भी निर्माण कर रही है, जिसमें सलमान एक विस्तारित कैमियो भूमिका में होंगे। ऐसी खबरें हैं कि दोनों फिल्में प्रोडक्शन हाउस के जासूसी जगत का हिस्सा हैं जो आखिर में अपने नायकों को एक फिल्म में साथ लाएगा। अपने जन्मदिन के मौके पर पनवेल फार्महाउस के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा कि टाइगर-3 आगामी वर्ष दिसम्बर तक प्रदर्शित होगी। साथ ही उन्होंने अपने और शाहरुख खान के किसी अन्य फिल्म के लिए साथ काम करने की सम्भावना का संकेत भी दिया। सलमान ने पत्रकारों से कहा, हम टाइगर और पठान में साथ आ रहे हैं। टाइगर-3 के प्रदर्शन से पहले पठान आएगी। तब हो सकता है कि फिर हम दोनों साथ आएं।

ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement