Rishi Kapoor on Dev Anand birth anniversary: Never a style icon like him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देव आनंद के जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने कही ये बात..

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 12:53 PM (IST)
देव आनंद के जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने कही ये बात..
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) के जन्मदिन पर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने उन्हें 'बर्थडे विश' किया। ऋषि ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, "सदाबहार स्टार देव आनंद साहब को उनके 97वें जन्मदिन पर सलाम। उनके जैसा स्टाइल आइकॉन और जवांदिल कोई नहीं रहा है। बॉबी के रिलीज (1973) के तुरंत बाद स्टारडस्ट मैगजीन की पार्टी में उन्होंने मुझे बताया था कि 'हम युवाओं को साथ में एक फिल्म करनी चाहिए।' कुछ ऐसा था उनका आत्मविश्वास। ईश्वर आप पर कृपा बनाए रखें सर।" देव आनंद को उनके जीवनकाल में दादासाहेब फाल्के अवार्ड और पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें हिंदी फिल्म जगत के सदाबहार रोमांटिक हीरो के तौर पर याद किया जाता है। बॉलीवुड में पचास और साठ के दशक में एक तिकड़ी ने जमकर राज किया, जिनमें से एक देव आनंद थे और बाकी दो राज कपूर व दिलीप कुमार थे। देव आनंद की सबसे ज्यादा याद की जाने वाली फिल्मों में 'गाइड' (1965), 'ज्वेल थीफ' (1967),'जॉनी मेरा नाम' (1970) और 'हरे रामा हरे कृष्णा' (1971) सहित कई अन्य हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement