फिल्म 31 अक्टूबर अपने विषय को लेकर विवाद में रह चुकी है। फिल्म के खिलाफ लगाई जनहित याचिका के बाद रिलीज डेट को बदलकर 21 अक्टूबर कर दिया गया है। यह इससे पहले 7 अक्टूबर थी। उधर, अब दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी।