Race 3 first poster release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेस-3 फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज....

khaskhabar.com: सोमवार, 19 मार्च 2018 5:03 PM (IST)
रेस-3 फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज....
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। पिछले हफ्ते सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का लोगो रिलीज किया था और अब फिल्म का फर्स्ट पोस्ट रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर के साथ-साथ फिल्म में सलमान का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है, 'इस हफ्ते मिलाता हूं रेस 3 की फैमिली से... मेरा नाम है सिकंदर। स्वार्थी पर निस्वार्थ।' सलमान के इस लुक से ये तो साफ है कि वो फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही सलमान ने कैप्शन में ये भी साफ कर दिया है कि इस हफ्ते फिल्म में सभी लीड स्टार्स के लुक रिलीज कर दिए जाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सलमान खान ने पिछले कुछ सालों से फिल्मों में विलेन का किरदार नहीं निभाया था जिसके कारण उन्होंने 'रेस 3' में निगेटिव रोल को चुना। हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान का रोल पूरी तरह से निगेटिव नहीं होगा। वो इस फिल्म में साइकोलोजिकल विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement