Priyanka Chopra reveals why she wanted to date Nick Jonas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका ने किया खुलासा क्यों लिया निक को डेट करने का फैसला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 1:09 PM (IST)
प्रियंका ने किया खुलासा क्यों लिया निक को डेट करने का फैसला
लॉस एंजेलिस। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इसका खुलासा किया कि आखिर ऐसी कौन सी वह बात थी जिसके चलते वह अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस को डेट करना चाहती थीं। एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के कुछ दिनों बाद अभिनेत्री ने साझा किया कि निक के म्यूजिक वीडियो 'क्लोज' के हॉट सीन्स ही उनके इस फैसले के पीछे की एक बड़ी वजह थी। हॉर्पर बाजार (अमेरिकी मासिक महिला फैशन पत्रिका) मैगजीन के फरवरी अंक के लिए प्रियंका ने अपनी दिनचर्या को साझा किया और तभी उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, "सुबह सबसे पहले मैं कोई गाना बजाती हूं। मेरी जिंदगी हमेशा से ही कुछ हद तक संगीतमय रही है और अब निक के साथ यह पूरी तरह से ही संगीतमय हो गई है। मैंने 'क्लोज' के वीडियो को देखने के बाद निक को डेट करने का फैसला लिया, यह मेरा पसंदीदा गाना है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement