Pooja Hegde, Diana, Tara Sutaria walk ramp on LFW 2019 Day 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लक्मे फैशन वीक : चौथे दिन पूजा, डायना और तारा का जलवा

khaskhabar.com: शनिवार, 24 अगस्त 2019 1:15 PM (IST)
लक्मे फैशन वीक : चौथे दिन पूजा, डायना और तारा का जलवा
मुंबई। लक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2019 (Lakme Fashion Week Winter/Festive 2019, LFW 2019 ) के चौथे दिन शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े(Pooja Hegde) , डायना पेंटी (Diana Penty) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने रैम्प पर अपना जलवा बिखेरा। डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए पूजा शो स्टॉपर बनीं, जबकि डायना और तारा ने क्रमश: रिद्धि मेहरा और मशहूर ऋतु कुमार के लिए शो का समापन किया। ‘मोहेंजो दारो’ अभिनेत्री पूजा ने मीनाकारी डिजाइन से सजी एक बैंगनी रंग की लहंगा चोली पहनीं और इसके साथ उन्होंने एक सिल्वर दुपट्टा लिया था। इस परिधान के साथ उनका मेकअप ग्लॉसी था।
अपने इस लुक पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से इसी लुक को चुनना पसंद करूंगी, क्योंकि यह पारंपरिक परिधान को एक मॉडर्न ट्विस्ट देता है।’’
वहीं तारा इस मौके पर बोहो लुक में नजर आईं। वह सफेद रंग की फूल-स्लीव्स ब्लाउज के साथ स्लिप ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस में लॉन्ग टैसल्स की लेयरिंग थी और इसके साथ तारा ने घुटने तक के लंबे बूट्स पहने थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement