Pooja Chopra Hopes Aiyaary Puts Her Career In Motion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूजा चोपडा को है इससे कैरियर में रफ्तार की उम्मीद

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 4:44 PM (IST)
पूजा चोपडा को है इससे कैरियर में रफ्तार की उम्मीद
नई दिल्ली। अभिनेत्री पूजा चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और नीरज पांडेय के साथ ‘ऐयारी’ में काम करने को लेकर काफी खुश हैं, उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस फिल्म में उनका सर्वश्रेष्ठ निकल कर सामने आएगा। ‘ऐयारी’ एक सत्य आधारित घटना पर आधारित फिल्म है, जो दो मजबूत सोच वाले सेना अधिकारियों के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी एक-दूसरे से सोच बिल्कुल अलग है, जो हमेशा उन दोनों के रास्ते में आती है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक सेना के अधिकारी के रूप में चित्रित किया गया है, जिनका मनोज बाजपेयी के साथ गुरु-शिष्य का संबंध दर्शाया गया है। पूजा ने बताया, ‘‘इस समय मैं ‘ऐयारी’ में अपने किरदार के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती हूं। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि मैं काफी खुश हूं कि मैं अपने सबसे पसंदीदा निर्देशक नीरज पांडेय के साथ फिर से काम कर रही हूं और इस फिल्म में मशहूर कलाकारों की भरमार है, जैसे नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और सिद्धार्थ। मैं काफी आंनदित हूं।’’ अभिनेत्री ने ‘फैशन’, ‘हीरोइन’, ‘कमांडो’ और पांडेय की लघु फिल्म ‘आउच’ में अभिनय किया है। पूजा ने बॉलीवुड में अपना रास्ता तय करने की फिलहाल कोई योजना नहीं बनाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement