Playback singers cant be replaced by actors say Parineeti Chopra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पार्श्व गायकों की जगह नहीं ले सकते कलाकार: परिणीति

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 12:40 PM (IST)
पार्श्व गायकों की जगह नहीं ले सकते कलाकार: परिणीति
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में एक गाना गाते हुए नजर आएंगी। लेकिन उनका कहना है कि कलाकार भले ही माइक संभालने लगे हों, पर वे पार्श्व गायकों की जगह नहीं ले सकते। परिणीति ने सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि पार्श्व गायकों की जगह ली जा सकती है। वे पेशेवर और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित होते हैं। अगर हम कलाकार गायन के प्रति जुनूनी हैं तो हम गा सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम यहां उनकी जगह लेने के लिए हैं।’ अभिनेत्री इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। परिणीति कहती हैं, ‘आयुष्मान एक प्रसिद्ध गायक भी हैं।’ परिणीति का गाना ‘माना के हम यार नहीं’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसकी सराहना करते हुए उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह उन पर गर्व करती हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement