People know me because I was paired opposite Salman: Zareen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जरीन खान ने कहा, चूंकि मैं सलमान खान की हीरोइन थी इसलिए...

khaskhabar.com: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 7:16 PM (IST)
जरीन खान ने कहा, चूंकि मैं सलमान खान की हीरोइन थी इसलिए...
नई दिल्ली। अभिनेत्री जरीन खान ने कहा है कि बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘वीर’ उनके दिल के बहुत करीब है। 2010 में वीर से बॉलीवुड में कदम रख चुकी जरीन ‘रेड्डी’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बड़े बजट की फिल्मों से उन्हें करियर में किसी तरह की मदद मिली? जरीन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, ‘‘आज लोग अगर मुझे जानते हैं कि तो वह वीर की वजह से, भले ही फिल्म सफल नहीं हुई। चूंकि मैं सलमान खान की हीरोइन थी, इसलिए आज लोग मुझे जानते हैं। इसलिए सफल न होने के बावजूद वीर मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह मेरी पहली फिल्म थी।’’ अभिनेत्री का कहना है कि आज की तुलना में उस समय जिन फिल्मों की उन्हें पेशकश की गई, उनके किरदार उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement