Parineeti had pinch me moment when she performed with Kumar Sanu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिणीति ने किया कुमार शानू के साथ परफॉर्म

khaskhabar.com: सोमवार, 28 मार्च 2022 4:44 PM (IST)
परिणीति ने किया कुमार शानू के साथ परफॉर्म
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में वरिष्ठ पाश्र्व गायक कुमार शानू के साथ संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'आंखों की गुस्ताखियां' पर परफॉर्म करने के लिए मंच साझा किया। परिणीति ने रियलिटी शो, 'हुनरबाज: देश की शान' से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। शो में वह मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर के साथ जज हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया कि क्या मैं वास्तव में कुमार शानू के साथ युगल गीत गा रही हूं? मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। वीडियो में परिणीति और कुमार शानू परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रहे है। वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति रिभु दासगुप्ता की एक अनटाइटल्ड फिल्म पर काम कर रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement