बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ओके जानू का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस पोस्टर में फिल्म की को-स्टार श्रद्धा कपूर भी उनके साथ नजर आ रही हैं। फिल्म आशिकी-2 से इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म के पोस्टर पर यह लिखा है कि फिगर आउट कर लेगें, तो वहीं दूसरी ओर पोस्टर के नीचे यह भी लिखा है कि नाम मणि रत्नम, करण जौहर, गुलजार, एआर रहमान और शाद अली इसमें और जान भर रहे हैं। वहीं पोस्टर में फोकस की बात करें तो इसमें आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर के चेहरे आपको अपनी तरफ खींच रहे हैं और श्रद्धा का हाथ आदित्य के मुंह पर है, जो कि दोनों के बीच कैमिस्ट्री को साफ जाहिर कर रही है। फिल्म के पोस्टर को करन जौहर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
-> ऐश्वर्या से नाराज जया, कहा शर्म तो रह नहीं गई