Never Intended to be a Hero But a Credible Actor say Manoj Bajpayee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दर्शक की नजर से चुनता हूं फिल्म: मनोज बाजपेयी

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 10:51 AM (IST)
दर्शक की नजर से चुनता हूं फिल्म: मनोज बाजपेयी
‘सत्या’ के गैंगस्टर भीखू म्हात्रे का किरदार हो या ‘जुबैदा’ में प्रिंस का, ‘अलीगढ़’ में प्रोफेसर का या ‘राजनीति’ में तेज-तर्रार नेता का, 20 साल से भी अधिक लंबे करियर में अपने हर किरदार को उत्कृष्टता से निभाने और उनके जरिए बेहद सहजता से अपनी छाप छोड़ने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘नाम शबाना’ को लेकर चर्चा में हैं। यह साल 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ का प्रीक्वल है। मनोज का कहना है कि वह किसी भी फिल्म की पटकथा को एक दर्शक की नजर से देखते-परखते और चुनते हैं। फिल्म में मनोज एक खुफिया एजेंसी के प्रमुख और शीर्षक किरदार शबाना को खोजने वाले अधिकारी की भूमिका में हैं। अपने हर किरदार की तरह मनोज ने अपने इस किरदार को भी बखूबी निभाया है। अपने किरदारों को चुनते हुए वह किस चीज पर ज्यादा ध्यान देते हैं, यह पूछने पर उन्होंने आईएएनएस के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘मैं एक अभिनेता हूं। मुझे जो भी प्रस्ताव मिलते हैं, उनकी पटकथा को मैं एक दर्शक के तौर पर पढ़ता हूं और अगर दर्शक के तौर पर मुझे पटकथा में कछ नया और अनूठा लगता है, तभी मैं उसे चुनता हूं।’ नाम शबाना एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है और इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है और फिल्म ने इस सप्ताह रिलीज हुई मध्यम बजट की अन्य फिल्मों से बाजी मार ली है। फिल्म ने साप्ताहांत में करीब 19 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement