Nawazuddin Siddiqui: As an actor this year went well-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बतौर अभिनेता यह साल बेहतर गया : नवाजुद्दीन सिद्दीकी

khaskhabar.com: सोमवार, 21 दिसम्बर 2020 2:14 PM (IST)
बतौर अभिनेता यह साल बेहतर गया : नवाजुद्दीन सिद्दीकी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस साल 'सीरियस मैन' और 'रात अकेली है', जैसी बड़ी रिलीज दी। अभिनेता का कहना है कि यह साल बतौर अभिनेता अच्छा गुजरा। साल 2020 में नवाजुद्दीन को दो सीरियलों में देखा गया। उन्होंने 'रात अकेली है' में जतिल यादव और 'सीरियस मैन' में अयान मणि की भूमिका में नजर आ रहे हैं। 2020 को याद करते हुए नवाजुद्दीन ने आईएएनएस से कहा, "एक इंसान होने के नाते यह साल मेरे लिए ठीक वैसे गुजरा जैसे दूसरे लोगों का, लेकिन एक अभिनेता की नजर से देखें तो, इस साल दो फिल्म रिलीज हुईं 'सीरियस मैन' और 'रात अकेली है'।" उन्होंने कहा, "हमें लोगों से फिल्म को लेकर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, इसलिए बिना शक के मैं कह सकता हूं कि एक अभिनेता के नाते यह साल अच्छा गुजरा।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement