My parents brimmed with pride on watching Padmaavat says Deepika Padukone Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘पद्मावत’ देख दीपिका पादुकोण के माता-पिता ने दी ये प्रतिक्रिया

khaskhabar.com: रविवार, 28 जनवरी 2018 4:52 PM (IST)
‘पद्मावत’ देख दीपिका पादुकोण के माता-पिता ने दी ये प्रतिक्रिया
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेट दीपिका से जब पूछा गया कि उनमें इतना आत्मविश्वास कहां से आया? तो उन्होंने कहा, ‘‘इस पूरी स्थिति के दौरान मेरे माता-पिता ने मुझसे कभी नहीं पूछा कि क्या उन्हें आकर मेरे साथ रहना चाहिए, क्योंकि उन्हें इस बात को लेकर पूरा भरोसा था कि मैं इसे संभाल सकती हूं। यह मेरी भावना है, ऐसे ही हमारी (मैं और मेरी बहन) परवरिश हुई है। हमने सीखा है कि जो सही है वह सही है और जो गलत है वह गलत है।’’ दीपिका ने 16वीं सदी के कवि मलिक मुहम्मद जायसी की रचना ‘पद्मावत’ पर आधारित फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाया है। दीपिका ने कहा कि पद्मावती के किरदार को निभाकर वह उनके व्यक्तित्व की मुरीद हो गई हैं, जो मौजूदा समय में बेहद प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वह (पद्मावती) उनकी तरह मजबूत, बुद्धिमान और शिष्ट महिला हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement