My parents brimmed with pride on watching Padmaavat says Deepika Padukone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘पद्मावत’ देख दीपिका पादुकोण के माता-पिता ने दी ये प्रतिक्रिया

khaskhabar.com: रविवार, 28 जनवरी 2018 4:50 PM (IST)
‘पद्मावत’ देख दीपिका पादुकोण के माता-पिता ने दी ये प्रतिक्रिया
मुंबई। फिल्म ‘पद्मावत’ का देशभर में विरोध किया जा रहा है इसके बावजूद यह फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। पद्मावत को लेकर धमकियों का सामना कर चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह अपने माता-पिता से मिली परवरिश के चलते इस प्रकरण के दौरान आत्मविश्वास से भरी रहीं, जो (माता-पिता) फिल्म देखने के बाद गौरवान्वित महसूस कर रहे है। दीपिका यहां शनिवार को मीडिया से मुखातिब हुईं। ‘पद्मावत’ की रिलीज के बाद वह शांत और बेफिक्र नजर आ रही थीं। वह खुद को मिले आर्शीवाद का जिक्र करने लगीं। दीपिका ने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता बेहद गौरवान्वित हैं। मैंने वह गर्व उनके चेहरों पर देखा है। देर रात फिल्म देखने के बाद मॉम और डैड ने मुझे वीडियो कॉल किया और उस वक्त मैं पाजामे में थी और सोने जा रही थी, तो उनके लिए...उन्होंने बस फिल्म देखी ही थी और उनकी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी ‘क्या यह हमारी बेटी है?’ मैंने उनके चेहरे के भावों को देखा और वे दोनों गर्व से भरे हुए थे।’’ फिल्म ‘पद्मावत’ को काफी झंझटों का सामना करना पड़ा, क्योंकि श्री राजपूत करणी सेना ने राजपूत समुदाय के इतिहास को गलत तरीके से दर्शाने का आरोप लगाकर इसकी रिलीज का विरोध किया था। हालांकि, दीपिका हर संवाददाता सम्मेलन में आत्मविश्वास से भरी नजर आईं और धैर्य के साथ उन्होंने स्थिति का सामना किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement