मलिक के अनुसार, किसी के लिए भी संघर्ष खत्म नहीं होता। फिर चाहे आप नवोदित
स्टार हों या एक लोकप्रिय कलाकार। दिग्गज संगीतकार की बेटी अनमोल मलिक भी
अपने करियर के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘इतने साल संगीत जगत
में काम करने के बावजूद मैंने कई ऐसी स्थितियों का भी सामना किया है जहां
मुझे कई लोगों ने नजरअंदाज किया। मैंने अपने आप को साबित किया और वापसी
की।’ मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म ‘इंदु सरकार’ में काम करने के अलावा मलिक
संगीत रियेलिटी शो इंडियन आयडल-9 के जज हैं। इसमें सोनू निगम और फराह खान
भी उनके साथ हैं।