mahima chaudharys relatives dies in meerut road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक दुर्घटना में महिमा चौधरी के ममेरे भाई-भाभी की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 28 जून 2017 3:48 PM (IST)
सडक दुर्घटना में महिमा चौधरी के ममेरे भाई-भाभी की मौत
नई दिल्ली। हिन्दी फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में नजर आ चुकी महिमा चौधरी के मामा की कार की बस से भिंडत हो गई जिसमें उनके ममेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके मामा और भाभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भाभी आंचल ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। हादसा मेरठ-हापुड हाईवे पर थाना खरखौदा क्षेत्र में हुआ, जहां कार को बस ने सीधी टक्कर मारी। बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड गए। कार चला रहे सूर्य प्रताप की बॉडी कार में ही फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार को काटकर बॉडी को बाहर निकाला गया। थाना खरखौदा में अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement