Mahesh Babu project with Sukumar dropped over creative issues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महेश बाबू ने निर्देशक सुकुमार के साथ काम को दिया विराम

khaskhabar.com: बुधवार, 06 मार्च 2019 12:44 PM (IST)
महेश बाबू ने निर्देशक सुकुमार के साथ काम को दिया विराम
चेन्नई। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने खुलासा किया है कि वह फिल्म निर्देशक सुकुमार के साथ अगली फिल्म नहीं कर रहे हैं। उन्होंने रचनात्मक मुद्दे को लेकर काम रोक दिया है। महेश ने यह घोषणा एक ट्वीट के जरिए की है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिएटिव इश्यू के चलते मैं सुकुमार के साथ फिलहाल कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं। उनके नए प्रोजेक्ट की घोषणा के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। फिल्ममेकर का हमेशा सम्मान। ‘1 : निनोक्काडाइन’ क्लासिक और अलग तरह की फिल्म होगी। इस फिल्म में काम करते हुए मैंने हर पल को जिया है।’’ तेलुगू स्टार के हाथ में अभी एक और फिल्म है। इस अनाम फिल्म का काम एक साल से अटक हुआ है। इस पर काम इस साल शुरू हो जाने की उम्मीद है।
पहले चर्चा थी कि महेश और सुकुमार एक साथ तेलुगू साइकोलाजिकल थ्रिलर ‘1 : निनोक्काडाइन’ फिल्म में काम कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
महेश बाबू को 25 अप्रैल को वामसी पेदिपल्ली की फिल्म ‘महर्षि’ के रिलीज होने का इंतजार है।
चर्चा है कि हाल ही में महेश बाबू ने अनिल रेविपुडी के एक प्रोजेक्ट को साइन किया है। फिलहाल इस तेलुगू फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म को लेकर मई-जून से काम शुरू किया जाएगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement