अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शिवाय’ भारत में प्रदर्शन के एक दिन पूर्व गुरुवार को सोशल मीडिया—ट्विटर—पर लीक हो गई। फिल्म का वीडियो दुबई में बनाया गया था। ज्ञातव्य है कि मिडिल ईस्ट में भारत से एक दिन पूर्व फिल्मों का प्रदर्शन होता है। इस कारनामे को अंजाम दिया कमाल राशिद खान ने, जिनकी कुछ दिन पूर्व ट्विटर पर अजय देवगन के साथ जबरदस्त कहा सुनी हो गई थी। फिल्म निर्माताओं ने कमाल राशिद खान के खिलाफ मुंबई के साइबर क्राइम सेल में मामला दर्ज करा दिया है। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि कमाल राशिद खान ने फिल्म को लीक करने के थोडी देर बाद ही उसे ट्विटर से डिलीट कर दिया था। हालांकि कमाल राशिद खान ने सिर्फ फिल्म के शुरूआती दृश्यों को ट्विटर डाला था। उसके बाद उन्होंने फिल्म के महत्त्वपूर्ण कथानक को शेयर किया।
यह भी पढ़े :सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!