Karan Johar shares first pictures of twins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करण जौहर ने प्रशंसकों को दिखाई जुडवा बच्चों की झलक, लिखा...

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2017 8:34 PM (IST)
करण जौहर ने प्रशंसकों को दिखाई जुडवा बच्चों की झलक, लिखा...
मुंबई। फिल्मकार करण जौहर ने सोमवार को अपने प्रशंसकों के लिए एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी मां हीरू, करण के जुड़वा बच्चों रूही और यश के साथ हैं। दोनों बच्चे छह माह के हो गए हैं। करण ने ट्विटर पर फोटोग्राफ साझा किया। दादी मां दोनों बच्चों को चिपकाए हुए हैं। करण ने शीर्षक लिखा है, मेरे जीवन के प्यार! मेरी मां और मेरे बच्चे रूही व यश। हैप्पी रक्षाबंधन। जुड़वा बच्चे सात फरवरी को किराए की कोख के जरिए पैदा हुए थे, करण ने बार-बार कहा है कि पितृत्व उनके लिए एक जीवन बदल देने वाला अनुभव रहा है। करण की बेटी का नाम रूही है, जो उनकी मां हीरू का अन्वय है, और बेटे का नाम यश है, जो करण के दिवंगत पिता का नाम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement