Kajol to team up with Dhanush for VIP 2?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काजोल का तमिल फिल्मों में कमबैक, धनुष के साथ होगी इतने साल बाद. . .

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 3:25 PM (IST)
काजोल का तमिल फिल्मों में कमबैक, धनुष के साथ होगी इतने साल बाद. . .
दक्षिण भारत के सुपर सितारे धनुष ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी वे सौंदर्या रजनीकांत के साथ अपनी सुपर हिट फिल्म ‘वीआईपी’ के सीक्वल ‘वीआईपी-2’ में एक साथ काम करने जा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने इस फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया था। इस फिल्म के निर्माण धनुष के साथ कबाली के निर्माता एस.थानु भी शामिल है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म में धनुष के साथ हिन्दी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री काजोल नजर आएंगी। काजोल से इस फिल्म में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है और उन्होंने इस फिल्म में काम करने की सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी है। जिन पाठकों को इस बात की जानकारी नहीं है उन्हें बताते हैं कि यह फिल्म काजोल की पहली तमिल फिल्म नहीं होगी बल्कि यह काजोल का कॉलीवुड में 20 साल बाद कमबैक होगा। वर्ष 1997 में आई तमिल फिल्म ‘मिनसारा काना’ उनकी पहली तमिल फिल्म थी। # एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement