Kajal Aggarwal, Gautam Kitchlu blessed with baby boy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काजल अग्रवाल, गौतम किचलू माता-पिता बने

khaskhabar.com: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 12:54 PM (IST)
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू माता-पिता बने
चेन्नई । अभिनेत्री काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू मंगलवार सुबह एक बच्चे के माता-पिता बने। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। सूत्र ने कहा, "बच्चे का जन्म मंगलवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।" काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर, 2020 को एक छोटे से निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें केवल उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए।
एक-दूसरे के लिए ही बने लगते इस कपल ने एक्ट्रेस के करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
काजल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपने पति को अद्भुत व्यक्ति बताते हुए धन्यवाद दिया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement