विद्या बालन अपनी नई फिल्म कहानी 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के फस्र्ट
लुक के बाद अब इसका टीजर रिलीज किया गया है। इसमें विद्या अपने को दोषी
साबित नहीं होने तक मासूम होने की बात कह रही है।
वे सफाई देती नजर आ रही
हैं कि उन्होंने किसी का किडनैप या खून नहीं किया।टीजर में विद्या का
किरदार दमदार नजर आ रहा है। इस छोटे से अभिनय को देखकर इस बात का अंदाजा
लगाया जा सकता है कि विद्या अपने पुराने तेवर में लौट रही हैं। उम्मीद है
कि उनके फैन्स को फिल्म पसंद आएगी। विद्या फिल्म में दुर्गा रानी सिंह का
किरदार निभाएंगी।
यह भी पढ़े :तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के यह भी पढ़े :बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!