सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर रितिक की आगामी फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। काबिल के पहले पोस्टर में रितिक की आंखो में मोमबत्ती जलती हुई दिखाई दे रही थी, तो वहीं दूसरे पोस्टर में रितिक हाथ में छड़ी लिए हुए खड़े हैं। इस पोस्टर से यह साफ जाहिर हो रहा है कि रितिक इस फिल्म में एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिसे दिखाई नहीं देता। लेकिन पोस्टर के ऊपर लिखा है, ऐसा शख्स जो सबकुछ देख सकता है। रितिक रोशन ने ट्विटर पर इस फिल्म का एक पोस्टर भी फैन्स के साथ शेयर किया। रितिक ने लिखा उसकी कमजोरी ही उसकी ताकत है। हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर काफी सस्पेंस से भरा हुआ था। टीजर के अंत में रितीक ने कहा था कि आपकी आंखें तो खुली रहेगी, लेकिन आप कुछ देख नहीं पाएंगे।
यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! यह भी पढ़े :क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका