Himesh Reshammiya: Want to win over audience and critics as an actor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक अभिनेता के तौर पर दर्शकों और समीक्षकों को जीतना चाहता हूं : हिमेश रेशमिया

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 3:09 PM (IST)
एक अभिनेता के तौर पर दर्शकों और समीक्षकों को जीतना चाहता हूं : हिमेश रेशमिया
मुंबई। अभिनेता-गायक हिमेश रेशमिया इस महीने के आखिर में अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के साथ अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं और उनका कहना है कि वह अपने अभिनय से दर्शकों के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों की भी सराहना हासिल करना चाहते हैं। हिमेश ने यह भी बताया कि वह साल 2014 में आई उनकी फिल्म 'द एक्सपोज' के सीक्वेल पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म में अपनी सह-कलाकार सोनिया मान के साथ 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का प्रचार करते हुए हिमेश ने कहा, "मेरे लिए, एक परफॉर्मर के तौर पर इस विवाद को खत्म करना जरूरी है कि मुझे फिल्में करनी चाहिए या नहीं। मेरे अभिनय के प्रति लोगों के तमाम विचार हैं, जिनकी मैं सराहना करता हूं। मेरी कुछ फिल्में चलीं तो कुछ नहीं चलीं। 'एक्सपोज' में मुझे समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और फिल्म ने अच्छा कारोबार भी किया था। अब हम फिल्म का सीक्वेल बना रहे हैं।" हिमेश ने इस बात को स्वीकारा कि एक अभिनेता के तौर पर उनका सफर नियमित नहीं रहा है।
उन्होंने कहा, "मैं नियमित सफर का हिस्सा नहीं रहा हूं। यह एक नियमित कलाकार का सफर नहीं है। संगीतकार बनने से पहले मैं एक धारावाहिक निर्माता के रूप में काम करता था। गायक के तौर पर भी मुझे सफलता मिली। अपने सफर में मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और मैंने खुद को नए रूप में गढ़ने की कोशिश की क्योंकि मेरा मानना है कि हर कलाकार को एक शानदार शुक्रवार की तलाश रहती है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement