वितरकों से राय मशविरा करने के बाद हमने निर्णय लिया कि ‘काबिल’ को 25
जनवरी की शाम से प्रदर्शित करना सही रहेगा। अब ‘काबिल’ को पांच दिन का लंबा
वीकेंड मिलेगा, जो इसके आगे बढाने में बहुत सहायक होगा। मजा आएगा। यह
निर्णय वितरकों और फिल्म के लिए फायदेमंद होगा। पहले भी हमने देखा है कि
पांच दिन लंबे वीकेंड ने सलमान खान की ‘सुल्तान’ के क्या किया था। सुल्तान
ने पांच दिन के लंबे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड का ग्रॉस कलेक्शन
किया था। हालांकि अभी ‘रईस’ से टकराव को टाला नहीं गया है। शाहरुख खान की
‘रईस’ अगले दिन 26 जनवरी को प्रदर्शित होगी। लेकिन ‘काबिल’ का एक दिन पहले
प्रदर्शित होना इसे बॉक्स ऑफिस पर बढत बनाने में सहायक होगा।
# सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल