Here is how Ayushmann Khurrana Bala got its title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयुष्मान खुराना की फिल्म को कैसे मिला 'बाला' नाम!

khaskhabar.com: शनिवार, 02 नवम्बर 2019 6:01 PM (IST)
आयुष्मान खुराना की फिल्म को कैसे मिला 'बाला' नाम!
मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आगामी फिल्म 'बाला' की रिलीज के पहले खुलासा किया कि उन्होंने ही अपनी फिल्म का शीर्षक सुझाया था। आयुष्ममान ने कहा, "काफी सोच-विचार के बाद हमें अपना शीर्षक 'बाला' मिला। मुझे याद है कि हम कई दिनों तक इस बात पर चर्चा करते रहे कि शीर्षक क्या होना चाहिए। हम एक अलग, छोटा और मजेदार शीर्षक चाहते थे, जो फिल्म की कहानी के अनुरूप हो। मैं जानता था कि हमें ऐसा शीर्षक जरूर मिल जाएगा, पर इसको ढूंढ़ना कठिन रहा।" अभिनेता ने कहा, "मुझे याद है कि कम से कम 30 दिनों तक मैं इस पर सोच-विचार कर रहा था और अचानक एक दिन दिमाग में न जाने कहा से इस शीर्षक 'बाला' का विचार मुझे आया। मैंने अपने निर्माता को फोन कर कहा कि मैंने उनके लिए शीर्षक खोज लिया है।" आयुष्मान का सुझाव सुनने के बाद निर्माता दिनेश विजान अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
आयुष्मान ने कहा, "मुझे याद है कि दिनो (दिनेश) काफी देर तक अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मैं समझ गया कि दर्शकों को हंसाने के लिए हमें एक अच्छा शीर्षक मिल गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने कई लोगों को शीर्षक की जानकारी दी और शुक्र है कि सभी की प्रतिक्रिया एक समान रही।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement