Harshvardhan Rane locks himself up to prepare for role-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किरदार की तैयारी के लिए हर्षवर्धन ने खुद को किया बंगले में कैद

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जुलाई 2019 6:10 PM (IST)
किरदार की तैयारी के लिए हर्षवर्धन ने खुद को किया बंगले में कैद
मुंबई। बेजॉय नांबियार की आने वाली फिल्म ‘तैश’ में अपने किरदार की तैयारी करने के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने खुद को मुंबई से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बंगले में कैद कर लिया है। फिल्म में उनका किरदार जटिल और चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में यह नवोदित कलाकार अपने अभिनय को एक अलग स्तर पर ले जाना चाहता है। इस तैयारी की प्रक्रिया के बारे में ज्यादा खुलासा न करते हुए हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘मैं पहली बार इस तरह के किसी विषय के साथ प्रयोग कर रहा हूं और अज्ञात में समा जाना चाहता हूं, यह जाने बिना कि इससे क्या निकलने वाला है।’’
इस फिल्म में हर्षवर्धन, अमित साध और जिम सर्भ के साथ नजर आएंगे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement