Farhan Akhtar is best dressed celebrity: Shibani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिबानी की नजर में फरहान ‘बेस्ट ड्रेस्ड सेलीब्रिटी’

khaskhabar.com: शनिवार, 30 मार्च 2019 4:20 PM (IST)
शिबानी की नजर में फरहान ‘बेस्ट ड्रेस्ड सेलीब्रिटी’
मुंबई। अभिनेत्री और होस्ट शिबानी दांडेकर को लगता है कि उनके प्रेमी और अभिनेता फरहान अख्तर हिंदी फिल्म उद्योग में बेस्ट ड्रेस्ड सेलीब्रिटी हैं। फिल्म उद्योग में बेस्ट ड्रेस्ड सेलीब्रिटी के बारे में पूछने पर शिबानी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि फिल्म उद्योग में फरहान अख्तर बेस्ट ड्रेस्ड सेलीब्रिटी हैं।’’ शिबानी फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के नए कलेक्शन के लांच के अवसर पर मीडिया से रूबरू हो रही थीं।
खबर है कि फरहान और शिबानी इस साल शादी की योजना बना रहे हैं। फरहान सेलीब्रिटी स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ 16 साल तक वैवाहिक बंधन में रह चुके हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement