Esha Deol posted a picture on the 44th wedding anniversary of Dharmendra-Hema-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्मेंद्र-हेमा की शादी की 44वीं सालगिरह पर ईशा देओल ने पोस्ट की तस्वीर

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मई 2024 3:04 PM (IST)
धर्मेंद्र-हेमा की शादी की 44वीं
सालगिरह पर ईशा देओल ने पोस्ट की तस्वीर
अपनी शानदार एक्टिंग और केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली जोड़ी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अपनी शादी की अपनी 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने माता-पिता की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। धर्मेंद्र और हेमा की बेटी ईशा देओल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पापा और मम्मी को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं, मैं बस इस खास मौके पर आपको गले लगाना चाहती हूं।” धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1980 में शादी की थी। आज कपल की शादी के 44 साल पूरे हो गए हैं। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। कपल ने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘तुम हसीन मैं जवान’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘किनारा’, ‘नया जमाना’ सीता और गीता, बगावत, अलीबाबा 40 चोर, दिल्लगी, चरस जैसी कई फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement