Advertisement
इंदौर में 4 गानों पर लगी रोक तो भड़के दिलजीत दोसांझ, स्टेज पर पढ़ा राहत इंदौरी का शेर

गानों पर रोक-टोक और शो का विरोध किए जाने पर दिलजीत दोसांझ नाराज नजर आए, जिसके चलते मंच पर उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़े और तंज कसते हुए कहा कि "ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते।"
इसके बाद उन्होंने शायर राहत इंदौरी के शेर पढ़ते हुए कहा, "हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी ज़ुबान थोड़ी है। अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है, ये सब धुआं है, कोई आसमान थोड़ी है। मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं हैं, लेकिन हमारी तरह हथेली पे जान थोड़ी है। सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।"
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब गायक ने राहत इंदौरी का मशहूर शेर पढ़ा हो। इससे पहले भी दिलजीत ने 8 दिसंबर 2024 को इंदौर के सी21 एस्टेट ग्राउंड में अपने दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर के दौरान ये शेर पढ़ा था। उन्होंने अपने कॉन्सर्ट के खिलाफ हुए स्थानीय विरोध के जवाब में ये परफॉर्मेंस दिवंगत शायर डॉ. राहत इंदौरी को समर्पित की थी।
बता दें कि दिलजीत दोसांझ का इंदौर कॉन्सर्ट 15 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया था। कॉन्सर्ट से पहले भी इंदौर में दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर धमकी भरे ई-मेल मिले थे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर थे। आयोजन स्थल पर थ्री-लेयर सिक्योरिटी, ड्रोन से निगरानी, बम डिस्पोजल स्क्वाड और 500 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ निजी सुरक्षा गार्ड्स तैनात किए गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


