मुंबई। अभिनेता दर्शन कुमार आगामी फिल्म ‘रीलोड’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडीस के साथ नजर आएंगे। दर्शन ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘फॉक्स स्टार इंडिया की पेशकश व राज निदिमोरु और कृष्णा डीके निर्देशित 25 अगस्त 2017 को रिलीज होने जा रही अपनी अगली फिल्म ‘रीलोड’ की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।’’