वहीं दूसरी तरफ फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीइओ विजय
सिंह ने भी इस बारे में बताया है कि ‘करण जौहर की इस फिल्म के जरिए प्यार
को एक अनोखे और मॉर्डन अंदाज में बयां करना यकीनन इस दिवाली के मजे को
दोगुना करने जैसा है। हम फिल्म को 28 अक्टूबर को रिलीज करने के लिए पूरी
तरह से तैयार हैं। उनका मानना है कि इस दिवाली को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के
साथ सेलिब्रेट करने से अच्छा कोई और तरीका नहीं हो सकता।’