फॉक्स स्टार और धर्मा
प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बारे में
धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि फिल्म को सेंसर
बोर्ड की ओर से क्लिकयरेंस मिलने के बाद वह फिल्म को रिलीज करने के लिए
पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने बयान में कहा है कि, ‘फिल्म इस दीवाली
दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इसे 28 अक्टूबर को ही प्रदर्शित
किया जाएगा।’