Code Name Tiranga: Trailer Released, Remember Ek Tha Tiger-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोड नेम तिरंगा: ट्रेलर जारी, आई एक था टाइगर की याद

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2022 4:50 PM (IST)
कोड नेम तिरंगा: ट्रेलर जारी, आई एक था टाइगर की यादकुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर जार किया था, जिसे देखने के बाद महसूस हुआ था कि यह एक और एक्शन से भरपूर स्पाई फिल्म है, जहाँ जासूसी नायक नहीं अपितु नायिका है लेकिन वह कमजोर नहीं है। आज परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म कोड नेम तिरंगा का एक्शन से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिभू दासगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म कोड नेम तिरंगा में परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा के किरदार का नाम दुर्गा सिंह है। ट्रेलर की शुरुआत अभिनेता शरद केलकर से होती है जिसमें वह कहते हैं, जब कमजोर इंसान आवाज उठाता है तो पूरी दुनिया लानत करती है लेकिन जब वह कमजोर इंसान बंदूक उठाता है तो उसे दहशतगर्दी कहते हैं। फिल्म में परिणीति जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा अभिनेता शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और रजित कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कोड नेम तिरंगा की दुर्गा टाइगर की जोया की तरह इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सलमान खान अभिनीत एक था टाइगर की याद ताजा हो जाती है। परिणीति चोपड़ा ने अपने किरदार को कमोबेश उसी अंदाज में पेश किया है जैसा कि एक था टाइगर में कैटरीना कैफ ने किया था। एक्शन के मामले में भी परिणीति कहीं कमजोर नजर नहीं आ रही हैं।
परिणीति चोपड़ा कमोबेश हर फ्रेम में आपको टाइगर की जोया यानी कैटरीना कैफ की याद दिलाती हैं। जैसे जोया के कपड़े, वही हरकत, फायरिंग का वही अंदाज, दुश्मन की हड्डियां तोडऩा। बिल्कुल जोया की तरह। वहीं दूसरी ओर 83 के बाद हार्डी संधू एक बार फिर अपने किरदार में अच्छे दिख रहे हैं। एक आतंकी के रोल में शरद केलकर भी छाप छोड़ते हैं।
फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
कोड नेम तिरंगा इस साल 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है। उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। यह फिल्म टी-सीरीज मूवीज के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, रिभु दासगुप्ता, विवेक बी अग्रवाल और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement