Box office collection 1650 crores, only 60 crores for stars, is very unfair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमाई 1650 करोड, सितारों को मिले 60 करोड, बहुत नाइंसाफी है

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 मई 2017 3:47 PM (IST)
कमाई 1650 करोड, सितारों को मिले 60 करोड, बहुत नाइंसाफी है
भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड कारोबार करने वाली फिल्म बाहुबली ने 2015 से लेकर अब तक 1650 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। किसी भारतीय फिल्म की यह कामयाबी अविश्वसनीय है, यह तो तब है जब यह एक क्षेत्रीय भाषा तेलुगू में बनी फिल्म है जिसे हिन्दी, मलयालम, तमिल में डब किया गया है। हाल ही में प्रदर्शित हुए बाहुबली-2 ने बॉक्स ऑफिस पर प्रथम चार दिन में हिन्दी वर्जन से 165 करोड की कमाई की है और तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषा में प्रदर्शित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। केरल में तो इसे रिकॉर्ड बना दिया जब प्रथम दिन बाहुबली-2 ने वहां पर 10 करोड से ज्यादा का कारोबार किया। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस फिल्म के दोनों भागों से निर्माताओं ने अब तक 1650 करोड की कमाई की है लेकिन इस फिल्म के सितारों को उन्होंने जो मेहनताना दिया है वह ऊँट के मुंह में जीरा के समान है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement