Advertisement
बर्थ डे स्पेशल : शादी की वजह से करियर पर लगा ब्रेक, आज बॉलीवुड पर कर रही हैं राज

अपने करियर को बतौर निर्देशक आगे बढ़ाने के लिए दिव्या ने सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग सीखी और कई गानों को निर्देशित किया, लेकिन असली परीक्षा थी फिल्म को निर्देशित करने की। साल 2014 में नए चेहरों के लॉन्च के साथ दिव्या खोसला फिल्म 'यारियां' लेकर आईं, जिसके गाने और फिल्म दोनों ही सुपरहिट साबित हुए। इस फिल्म के बाद दिव्या ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई फिल्में और गाने रिलीज किए।
दिव्या खोसला ने "सनम रे," सरदार का ग्रैंडसन, इंदु की जवानी," और "रॉय" समेत कई फिल्मों में बतौर निर्माता काम किया और फिल्म 'मरजावां' में बतौर निर्देशक काम किया था। निर्माता और निर्देशक बनने के बाद अब बारी थी पर्दे पर छाने की। एक्ट्रेस साल 2021 में जॉन अब्राहम के साथ 'सत्यमेव जयते 2' में दिखाई दी, जिसके बाद उन्हें 2023 में आई फिल्म यारियां 2 में देखा गया और साल 2025 में उनकी फिल्म 'एक चतुर नार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


