अपनी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को शामिल करने के
लिए अक्सर आलोचनाओं का सामना करने वाले करण जौहर का कहना है कि सार्वजनिक
रूप से इस मुद्दे पर बात करते हुए स्वयं को काफी कमजोर और डरा हुआ महसूस
करते हैं। धमकियों का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर करण ने कहा,
‘मुझे नहीं पता..मैं सभी से विनती करता हूं कि इसे समग्रता में देखें और
स्थिति को समझें। यहां एक बड़ा मुद्दा सामने है और प्रतिभा पर प्रतिबंध से
इसका कोई संबंध नहीं हो सकता। हमें मिलकर इसको वृहत्तर परिप्रेक्ष्य में
देखना होगा और जवाब तलाशने होंगे।’