करण ने रविवार को एक समाचार
चैनल से कहा, ‘मैं अपने आस-पास फैले गुस्से तथा पीड़ा को समझता हूं और मेरा
दिल भी हमले में मरने वाले लोगों के लिए रोता है। आतंकवाद के इस कृत्य का
किसी भी प्रकार से औचित्य सिद्ध नहीं किया जा सकता। और ऐसे में आपको ऐसी
स्थिति (पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की मांग) का सामना करना पड़ता है।
अगर सच में यही समाधान है तो इसे किया जाना चाहिए। लेकिन, यह कोई समाधान
नहीं है। मैं इस पर भरोसा नहीं करता। लोगों को व्यापक तौर पर साथ आकर इस
समस्या का समाधान निकालना चाहिए और यह कला तथा प्रतिभा पर प्रतिबंध से नहीं
हो सकता।’