मनसे ने शुक्रवार को पाकिस्तानी कलाकारों को धमकी देते हुए भारत छोडऩे के
लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया था। इस पर करण ने यह प्रतिक्रिया दी। मनसे
की चित्रपट सेना के प्रमुख अमेय खोपकर ने मीडिया से कहा कि जम्मू एवं
कश्मीर के उड़ी सेक्टर में 18 सितम्बर को सेना के आधार शिविर पर हुए
आतंकवादी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। इस हमले में
भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए।