Bad News romantic track Jaanam released, Vicky and Triptis chemistry is amazing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैड न्यूज का रोमांटिक ट्रैक जानम रिलीज, विक्की और तृप्ति की केमेस्ट्री शानदार

khaskhabar.com: बुधवार, 10 जुलाई 2024 12:38 PM (IST)
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले आज मंगलवार (9 जुलाई) को इसका दूसरा गाना ‘जानम’ जारी कर दिया गया। इस गाने में विक्की और तृप्ति की केमेस्ट्री शानदार लग रही है। इस रोमांटिक ट्रैक में विक्की एक पूल में अपना बेहतरीन लुक दिखा रहे हैं, वहीं तृप्ति भी अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत रही हैं। दोनों के कई सारे इंटीमेट सीन हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, “जानम गाना रिलीज कर दिया गया है।” गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है। गाने को शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया और ट्रेंड कर रहा है। फैंस के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। कई लोगों ने विक्की की पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम लेकर एक्टर को चिढ़ाया। एक ने लिखा, “कैटरीना के लिए 2 मिनट का साइलेंस।”

दूसरे ने लिखा, “मैं तो ये बिल्कुल भी ना सहती कैटरीना बहन।” तीसरे ने लिखा, “कैटरीना कहां हैं।” बता दें 'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' रिलीज होने के बाद से ही छाया है। इसे करण औजला ने कंपोज किया है और गाया है। फिल्म में पंजाबी एक्टर एमी विर्क और नेहा धूपिया के भी अहम रोल हैं। इसके डायरेक्टर आनंद तिवारी हैं। 'बैड न्यूज' की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement