Advertisement
फिल्मों में अपने सहायक किरदार के लिए बोले अरबाज खान

इस बारे में पूछे जाने पर अरबाज ने आईएएनएस से कहा, ‘मुझे लगता है कि मुख्य किरदार के बारे में कहूं, तो अब मैं एक ऐसे स्तर पर आ गया हूं, जिस स्तर पर खड़े हर इंसान को यह समझना चाहिए कि वह कहां मायने रखता है?’
अरबाज ने कहा, ‘मैंने अधिकतर फिल्मों में मुख्य किरदारों के बजाए सहायक भूमिकाएं ही की हैं और मैं इससे बहुत खुश हूं। मुझे इनमें काम मिलता है और सहायक भूमिकाएं निभाने पर प्रशंसा भी मिलती है।’
बकौल अरबाज, ‘मेरा कोई लक्ष्य नहीं है कि मुझे मुख्य किरदार वाली एक फिल्म करनी है और उसमें पांच गानों में नजर आना है। मैं इस स्तर से आगे बढ़ चुका हूं और अब मुझे अच्छे किरदार और अच्छी फिल्में करनी है। अच्छे लोगों के साथ काम करना है।’
[# 2017: अभिनेत्रियों में इनका रहेगा वर्चस्व, बाकी सब पीछे]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



