फिल्मों में अपने सहायक किरदार के लिए बोले अरबाज खान
khaskhabar.com: रविवार, 19 फ़रवरी 2017 11:59 AM (IST)
बॉलीवुड में ‘दरार’ फिल्म से कदम रखने वाले अरबाज को इस फिल्म के लिए
सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। उनका कहना है कि वह अपने
लक्ष्यों और रचनात्मकता को निर्देशन के जरिए पूरा करते हैं।
अरबाज ने
कहा, ‘जहां तक रचनात्मकता और जुनून की बात है, मैं निर्देशक और निर्माता के
तौर पर अपने उन लक्ष्यों को पूरा करता हूं और इसमें संतुष्ट हूं। अभिनय की
बात अगर की जाए, तो किरदारों को लेकर में फिल्मों में मीन-मेख नहीं
निकालता। मुझे जो किरदार पसंद आता है, उसे निभाने के लिए मैं हामी भर देता
हूं। हालांकि, एक निर्देशक और निर्माता के तौर पर में देख-परख कर फिल्में
चुनता और बनाता हूं।’