AR Rahman And I Are Always Happy to Work Together: Mani Ratnam Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बतौर फिल्मकार इतना लंबा सफर तय करूंगा, सोचा नहीं था: मणिरत्नम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 3:48 PM (IST)
बतौर फिल्मकार इतना लंबा सफर तय करूंगा, सोचा नहीं था: मणिरत्नम
मणिरत्नम ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, जब आप कोई सफर शुरू करते हैं तो उस समय खुद से नहीं पूछते कि आप अंत तक टिके रहेंगे क्या। जब मैंने फिल्म निर्माण शुरू किया, उस समय बतौर फिल्मकार मैं अपने इतने लंबे सफर के बारे में सोच नहीं पाया था। यह सोचकर आश्चर्य होता है कि ए. आर. रहमान के साथ काम करते हुए 25 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन हमने कभी एक दूसरे से ऐसा नहीं कहा कि हम एक साथ काम करना जारी रखेंगे। मणिरत्नम जल्द ही एक बार फिर रहमान के संगीत से सजी फिल्म ‘कातरू वेलियिदाई’ लाने वाले हैं और यह फिल्म दोनों फिल्मी दिग्गजों की जुगलबंदी के 25 वर्ष पूरे करेगी। मणिरत्नम ने कहा, रहमान और मुझे हमेशा एकदूसरे के साथ काम करके खुशी मिलती है। हमने कभी ऐसी कोई योजना नहीं बनाई थी कि हम साथ-साथ 25 साल तक काम करने वाले हैं। यहां तक कि जब आप विवाह करते हैं, तब भी आप अपने साथी के साथ मिलकर यह फैसला नहीं करते कि दोनों इतने वर्षों तक साथ निभाएंगे। आप बस सिर्फ जीवन की रफ्तार के साथ बहते चले जाते हैं।

इस मामले में शाहरुख़-अक्षय से आगे निकले..उनके बच्चे!

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement