anushka sharma and diljit dosanjh film phillauri makes 12 crore before release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फायदे का सौदा साबित होगी फिल्लौरी, प्रदर्शन पूर्व 12 करोड की कमाई

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 6:31 PM (IST)
फायदे का सौदा साबित होगी फिल्लौरी, प्रदर्शन पूर्व 12 करोड की कमाई
अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज से पहले ही सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर 12 करोड रुपए कमा लिए हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि फिल्म उनके लिए फायदे का वेंचर रही है। फॉक्स स्टार स्टुडियो के एक बयान अनुसार- निर्माताओं ने इस राशि को नियंत्रित लागत और वसूली करार दिया है। यह फिल्म 21 करोड रुपए के बजट में बनी है जिसमें कि मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स शामिल हैं। फॉक्स स्टार स्टुडियो के सीईओ विजय सिंह ने कहा- फिल्म की लागत एकदम सही है और हमारे लिए इसकी रिलीज से पहले सैटेलाइट और संगीत अधिकार बेचकर 12 करोड रुपए की कमाई करना एक फायदे वाला वेंचर साबित हुआ है। अब हम फिल्म के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखना चाहते हैं और हमें उम्मीद है कि वो इसे पसंद करेंगे। फिल्लौरी एक दोस्ताना भूत की कहानी है। जिसके जरिए अनशई लाल निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। इसे अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स ने फॉक्स स्टार स्टुडियो के बैनर तले बनाया है। पंजाब के फिल्लौर पर बेस्ड यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। सिंह ने कहा कि जॉली एलएलबी 2 की सफलता के बाद यह फिल्म भी सफल होगी और हमारे लिए बैक टू बैक सक्सेस लाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement