Amy Jackson will be seen in one song of movie 2.0 with Rajinikanth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ थिरकेगी यह एक्ट्रेस

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 7:04 PM (IST)
फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ थिरकेगी यह एक्ट्रेस
चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत की विज्ञान आधारित तमिल फिल्म 2.0 में सिर्फ एक गीत होगा। यह उनकी साल 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म एंथिरन का सीक्वल है। फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि फिल्म में सिर्फ एक गीत होगा और निर्माताओं ने इसे शूट कर लिया है। हालांकि एल्बम में पांच या छह गीत होंगे। फिल्म के इस एकमात्र युगल गीत को यूक्रेन में फिल्माया गया है। उन्होंने कहा कि यह गीत यूक्रेन की अनोखी जगहों पर शूट किया गया है। यह एक मधुर युगल गीत है, जिसे रजनीकांत और अभिनेत्री एमी जैक्सन पर फिल्माया गया है। दो बार ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान फिल्म में संगीत दे रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन शंकर कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार तमिल इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करेंगे। अक्षय फिल्म में नकारात्मक भूमिका में हैं। यह भी पढ़े :बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!
यह भी पढ़े :जिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं अपनाया ससुराल ने

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement