Amitabh feel short of time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समय की कमी महसूस करते हैं अमिताभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 11:09 PM (IST)
समय की कमी महसूस करते हैं अमिताभ
महानायक अमिताभ बच्चन को लगता है कि उनके पास बहुत कुछ करने के लिए है, लेकिन पर्याप्त समय नहीं है। उनके पास समय की कमी है। अभिनेता लगभग पांच दशक से फिल्म उद्योग पर राज कर रहे हैं। उन्होंने जंजीर, शोले, अभिमान, डॉन, शहंशाह, पा, और पीकू जैसी सफल फिल्मों में काम किया है। अपने ब्लॉग पर उन्होंने गुरुवार को लिखा, ‘ऐसा किसी को क्यों महसूस होता है कि ज्यादा कुछ करने के लिए समय की कमी है, वास्तव में अभी बहुत कुछ करने के लिए है। ऐसा क्यों है कि जब बहुत कुछ करने के लिए है जिसे करने में एक लाख बार चांद निकलेगा, यह अच्छी तरह से जानते हुए भी कि अभी नहीं तो फिर कब..?’

[@ अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement