बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी जोड़ी बना हैं ये दोनों एक दूसरे के काफी करीब है, ये सब जानते है। आलिया जल्द ही सिद्धर्थ का साथ छोड़कर आदित्य के साथ अपनी जोड़ी बनाने वाली है। अरे अरे...रूकिए जनाब पहले जरां आगे की खबर पर गौर फरमाइए। जी हां ये बात सच है कि आलिया आदित्य के साथ अपनी जोड़ी बनाने वाली हैं लेकिन वो असल जिंदगी में नहीं बल्कि रील लाइफ में। आई खबरों के अनुसार करण जौहर एक हॉलीवुड फिल्म के लिए आलिया की आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ी बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म है 2014 में आई हॉलीवुड की फिल्म द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स, जिसका हिंदी रीमेक करण जौहर बनाने वाले हैं। पिछले दो साल से इस पर काम चल रहा था लेकिन अब जा कर काम आगे बढ़ा है और कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए आलिया भट्ट के साथ आदित्य को अप्रोच किया गया है। बताया जा रहा है कि ओके जानू की झलक देखने के बाद आदित्य और आलिया के फ्रेश पेयर को लाने की कोशिश की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी। क्यों आलिया और आदित्य इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं।