बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार और सलमान खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला है। जिसमें दोनों ही अभिनेता ने देश के लोगों से अपील की है, कि वो इस दिवाली देश के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजें। सलमान के वीडियो में एक बच्चा जो पढ़ाई करता हुआ दिखाई दे रहा हैं और बड़ा होकर वह इंडियन आर्मी ज्वॉइन करता है, जो देश की रक्षा में तैनात है, तो वहीं उसकी मां दिवाली में मिठाई बनाते हुए अपने बेटे को याद करती है। एक बेटा अपने सैनिक पिता को पत्र लिखता है, वीडियो इतना भवनात्मक है जो किसी को भी आकर्षित कर सकता है।
यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा! यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया