aiyaary will fight with 2.0, Neeraj Pandey will be insecure, change day!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अय्यारी के साथ होगा 2.0 का मुकाबला, नीरज पांडे असुरक्षित, बदलेंगे दिन!

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2017 4:24 PM (IST)
अय्यारी के साथ होगा 2.0 का मुकाबला, नीरज पांडे असुरक्षित, बदलेंगे दिन!
आगामी वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर दो फिल्मों का टकराव होने जा रहा है। यह दोनों फिल्में हालांकि अलग-अलग जोनर की हैं लेकिन इन दोनों के सितारे बडे हैं और दोनों का उद्देश्य दर्शकों की वाहवाही लूटना है। एकतरफ गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां नीरज पांडे अपनी फिल्म अय्यारी लेकर हाजिर हो रहे हैं, वहीं दक्षिण के ख्यातनाम निर्देशक एस. शंकर अपनी मेगा बजट साई फाई फिल्म 2.0 को पेश करने जा रहे हैं। इन दोनों फिल्मों की प्रदर्शन तिथि एक ही दिन है। हालांकि इनके सितारों की हैसियत बडी छोटी है। 2.0 में जहां रजनीकांत और अक्षय कुमार हैं, वहीं अय्यारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement